आप इस रेसिपी को नीचे हिंदी में भी पढ़ सकते हैं
Summer season is here and so are juicy, sweet mangoes! While the market is full of many mango drinks, they are mostly infused with artificial colors, chemical preservatives and artificial mango flavor too!
My recipe of ‘khatti meethi’ refreshing mango frooty is made with only fresh, natural ingredients and is therefore perfect to beat the heat, without feeling guilty about the harmful chemicals! This refreshing drink is best enjoyed when shared with the entire family 😊
By adding a few Indian spices to this drink, we can make a home-made version of yummy masala ‘Mango Frooty’. The recipe is very easy, so whenever you want to drink ‘Frooty’, you can make it fresh at home instantly. Since the recipe involves no chemical flavours, the drink can be stored for only 2-3 days in the refrigerator.
Ingredients for 5 to 6 servings
- 2 cup Ripe mango cubes
- 1 cup Raw mango cubes
- 1 cup Sugar

Method
- Put ripe and raw mango cubes in a pressure cooker, add 250 ml water and sugar to it and pressure cook for 2 whistle, switch off the flame and let the mixture cool down.
- Now blend the mixture in mixer-grinder, and sieve it. Add 400 to 500 ml water to this mixture and stir it well.
- Keep in refrigerator for 5 to 6 hours. Serve it chilled, if necessary add few ice cubes and enjoy cool cool mango ‘Frooti’

Ingredients for masala Mango Frooty:
- Home made Mango Frooty – 750 ml
- Black salt – 1/2 tsp
- Black pepper powder – 1/2 tsp
- Roasted jeera powder – 1/2 tsp

Method –
- Take home made mango drink in the bowl.
- Add black salt, black pepper powder and roasted jeera powder to it and stir the mixture.
- Serve it chilled.

मैंगो फ्रूटी
यहाँ इन दिनों गर्मियों का मौसम है और इसलिए रसदार, मीठे आम भी हैं! जबकि बाजार कई आम के पेय से भरा हुआ है,परंतु वे ज्यादातर कृत्रिम रंगों, रासायनिक संरक्षक और कृत्रिम आम के स्वाद से प्रभावित हैं!
मेरी खट्टी मीठी मैंगो फ्रूटी की रेसिपी ना केवल ताजगी प्रदान करती है, यह प्राकृतिक सामग्री के साथ भी बनाई गई है और इसलिए हानिकारक रसायनों से मुक्त है, इसलिए बिना किसी संकोच के आप मैंगो फ्रूटी का आनंद लें और गर्मी को मात दे! मैंगो फ्रूटी का आनंद पूरे परिवार के साथ ले, बहुत मजा आएगा।
इस पेय में कुछ भारतीय मसाले मिला कर, हम स्वादिष्ट मसाला ‘मैंगो फ्रूटी’ का एक घर-निर्मित संस्करण बना सकते हैं। बनाने का तरीका बहुत आसान है, इसलिए जब भी आप ’फ्रूटी’ पीना चाहते हैं, तो आप इसे तुरंत घर पर ताजा बना सकते हैं। क्योंकि मैंगो फ्रूटी में कोई रसायन नहीं मिला है, इसलिए पेय को केवल 2-3 दिनों के लिए रेफ्रिजरेटर में संग्रहीत किया जा सकता है।
5 से 6 सर्विंग के लिए सामग्री:
- पके आम के क्यूब्स – 2 कप
- कच्चे आम के क्यूब्स – 1 कप
- चीनी – 1 कप
बनाने का तरीका:
- प्रेशर कुकर में पके और कच्चे आम के क्यूब्स डालें, इसमें 250 मिलीलीटर पानी और चीनी डालें और ढक्कन लगाकर प्रेशर कुक करें।
- 2 सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- अब इस मिश्रण को ब्लेंडर में ब्लेंड करें और छलनी से छान लें।
- इस मिश्रण में 400 से 500 मिलीलीटर पानी मिलाएं और इसे अच्छे से हिलाएं।
- रेफ्रिजरेटर में 5 से 6 घंटे तक रखें। इसे ठंडा परोसें, यदि आवश्यक हो तो थोड़े से बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडी ठंडी ’फ्रूटी’ का आनंद लें
मसाला मैंगो फ्रूटी के लिए सामग्री:
- 750 ml घर का बना मैंगो फ्रूटी
- ½ छोटी चम्मच काला नमक
- ½ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
बनाने का तरीका –
- कटोरे में घर का बना आम का पना लें।
- इसमें काला नमक, काली मिर्च पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं और मिश्रण को हिलाएं।
- इसे ठंडा परोसें।


Perfect drink for summer season…delicious,cool and relaxing.
Made this today. Will add the masala and drink when it is chilled.. Your pics and presentation make the recipes so tempting!
[…] Mango frooty […]