आप इस रेसिपी को नीचे हिंदी में भी पढ़ सकते हैं
Jackfruit is a versatile fruit, packed with nutrients, it contains moderate amounts of calories, it’s a good source of dietary fiber, it contains more protein than similar fruits and some of the essential vitamins and minerals that you need, it is also rich in several types of antioxidants and the best part is that it is edible in both raw and ripe form.
Here I am sharing the recipe for Kathal ki Sukhi Sabzi.
Always take raw, tender jackfruit to make sabzi.
Due to thick and prickly skin and the sticky sap, it’s really difficult to cut jackfruit.
I always ask my vegetable vendor to peel and cut jackfruit. If you are cutting jackfruit by yourself, apply some cooking oil on your palms and on the knife, and cut carefully.
Ingredients for 2 to 3 servings
- 250 gm raw jackfruit / kathal
- 2 tbsp mustard oil
- ½ tsp cumin seeds
- ½ tsp fennel seeds
- 1/4 tsp fenugreek seeds
- 1/4 tsp carom seeds
- 2 pinch asafetida
- 2 chopped green chilies
- ½ tsp turmeric powder
- 1 tsp red chili powder
- 1 tbsp coriander powder
- 1 tsp dry mango powder
- 1/4 tsp garam masala powder
- Salt according to taste

Procedure to make kathal ki sukhi sabzi
- Cut raw jackfruit into medium pieces.
- Steam the jackfruit until it is soft.
- Heat oil in a heavy-bottomed wok, put cumin seeds, fennel seeds, fenugreek seeds, and carom seeds.
- As seeds sizzle, roast green chilies and asafetida for a few seconds.
- Now, add steamed jackfruit and sprinkle turmeric powder, red chili powder, coriander powder, dry mango powder, garam masala powder, and salt; mix well.

- Cook the sabzi over a low flame for 5 to 7 minutes, stirring in between; if needed, sprinkle some water.
- Switch off the flame, kathal ki sukhi sabzi is ready to serve.
Serving idea
- Serve kathal ki sukhi sabzi as a side dish along with paratha and phulka.

कटहल की सूखी सब्जी
कटहल एक बहुमुखी फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है, इसमें मध्यम मात्रा में कैलोरी होती है, यह फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसमें समान फलों की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है और कुछ विटामिन और खनिज होते हैं जिनकी आपको आवश्यकता होती है, यह एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि यह कच्चा और पका दोनों ही रूप में खाने योग्य होता है।
यहां मैं कटहल की सूखी सब्जी की रेसिपी साझा कर रही हूं।
सब्जी बनाने के लिए हमेशा कच्चा कटहल लें।
मोटी और कांटेदार छिलके और चिपचिपे रस के कारण कटहल को काटना वाकई मुश्किल होता है।
मैं हमेशा अपने सब्जी विक्रेता से कटहल काटने के लिए कहती हूं, अगर आप खुद कटहल काट रहे हैं तो हाथेलियो पर और चाकू पर थोड़ा सा तेल लगाएं और ध्यान से काटें।
2 से 3 सर्विंग के लिए सामग्री
- 250 ग्राम कच्चा कटहल
- 2 टेबल स्पून सरसों का तेल
- ½ टी स्पून जीरा
- ½ टी स्पून सौंफ
- 1/4 टी स्पून मेथी दाना
- 1/4 टी स्पून अजवायन
- 2 चुटकी हींग
- 2 कटी हुई हरी मिर्च
- ½ टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून मिर्च पाउडर
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून अमचूर पाउडर
- 1/4 टी स्पून गरम मसाला पाउडर
- नमक स्वादानुसार
कटहल की सूखी सब्जी बनाने की विधि
- कच्चे कटहल को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लीजिये।
- कटहल को नरम होने तक भाप में पकाएं।
- एक भारी तले वाली कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा, सौंफ, मेथी दाना और अजवायन डालें।
- जैसे ही दाने चटकने लगे, हरी मिर्च और हींग डालकर कुछ सेकेंड तक भून लीजिए।
- अब भाप में पकाएं हुए कटहल के टुकड़े डालें।
- अब हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डाले और अच्छी तरह मिला लें।
- सब्जी को धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें, अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी छिड़क दें।
- आंच बंद कर दें, कटहल की सूखी सब्जी परोसने के लिए तैयार है।
परोसने का तरीका
- कटहल की सूखी सब्जी को परांठे और फुल्के के साथ साइड डिश के रूप में परोसें।
.

