आप इस रेसिपी को नीचे हिंदी में भी पढ़ सकते हैं
Kesar kalakand is a popular north Indian dessert. Its soft and creamy in texture which make it a perfect dessert for special celebrations, family functions and festivals. It is also a perfect homemade dessert for fasting/vrat.
The recipe is very easy and simple. It is made by combining reduced full-cream milk, crumbled paneer, milk powder and sugar. It is mildly flavoured with saffron and cardamom powder and garnished with nuts.
Ingredients for 14-16 pieces:
- ½ litre Full-cream milk
- ½ litre Full-cream milk to make paneer (see link)
- 4tbsp Milk powder
- 3tbsp Sugar
- 10 to 12 Saffron threads (kesar)
- 3 – 4 Almond
- 3 – 4 Pistachios
- 1/4 tsp Cardamom powder
- ghee to grease the plate

Preparation:
- Grease a plate with ghee.
- Finely slice almond and pistachios.
- Soak saffron in 1tbsp warm milk and crush it.
- Make paneer from half litre milk.
- Crumble or grate the paneer.
Method –
- Boil milk in a heavy bottom wok ( kadhai) on medium flame till it reduces to 1/3 . Keep stirring milk in between to prevent burning.
- Now add crumbled paneer and milk powder. Mix thoroughly.
- Cook on a medium flame until the mixture thickens. Keep stirring.
- Now add sugar, crushed saffron and cardamom powder. Mix well.
- Cook till the mixture combines together and starts to leave the sides of the wok.
- At this stage the mixture should look moist. It should not be very dry.
- Switch off the flame.
- Transfer the mixture to the greased plate and spread it evenly. Keep the thickness to ½ “.
- Sprinkle sliced nuts on the kalakand and lightly press with a spatula.
- Let kesar kalakand cool completely. Refrigerate for 3 to 4 hours for it to set.
- After the kalakand sets, make cut marks and remove each piece gently to prevent it from breaking.
- Kesar kalakand is ready to serve.

Note:
- Kesar kalakand does not have a shelf life so store in the refrigerator and finish it within a week.
केसर कलाकंद
केसर कलाकंद एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है। इसके स्वादिष्ट स्वाद की वजह से कलाकंद को विशेष समारोहों, पारिवारिक कार्यों और त्योहारों पर बनाया जाता हैं। यह उपवास / व्रत के लिए एक आदर्श घर कि बनी मिठाई भी है।
बनाने का तरीका बहुत आसान और सरल है। यह फुल-क्रीम दूध, कद्दूकस किया हुआ पनीर, दूध का पाउडर और चीनी को मिलाकर बनाया जाता है। हल्की खुशबू के लिए केसर और इलायची पाउडर डाला जाता है और स्वाद बढ़ाने के लिए मेवों से गार्निश किया जाता है।
14-16 टुकड़ों के लिए सामग्री:
- 1 / 2 लीटर फुल-क्रीम दूध
- 1 / 2 लीटर फुल-क्रीम दूध, पनीर बनाने के लिए ।(see link)
- 4 tbsp दूध पाउडर
- 3 tbsp चीनी
- 10 – 12 धागे केसर के
- 3 to 4 बादाम
- 3 to 4 पिस्ता
- 1 / 4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- थाली मे लगाने के लिए देसी घी
तैयारी:
- देसी घी से एक थाली को चिकना कर लें।
- बादाम और पिस्ता को बारीक काट लें।
- केसर को 1 चम्मच गर्म दूध में भिगोकर घिस ले।
- आधा लीटर दूध से पनीर बनाएं।
- पनीर को क्रम्बल या कद्दूकस कर लें।
तरीका –
- मध्यम आंच पर एक भारी तले के कढाई में दूध को 1/3 तक कम कर दें। जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में दूध को हिलाते रहें।
- अब इसमें क्रम्बल किया हुआ पनीर और मिल्क पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाए।
- मिश्रण के गाढ़ा होने तक मध्यम आंच पर पकाएं। लगातार चलते रहे।
- अब चीनी, घिसी हुई केसर और इलायची पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
- तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण एक साथ न हो जाए और कढ़ाही के किनारे छोड़ने लगे।
- इस स्तर पर मिश्रण को नम दिखना चाहिए। यह बहुत सूखा नहीं होना चाहिए।
- आंच बंद कर दें।
- घी लगी प्लेट में मिश्रण को निकाले और समान रूप से फैलाएं। मोटाई 1 / 2 ” रखे।
- कलाकंद पर कटे हुए मेवे डाले और एक पलटे (स्पैटुला) के साथ हल्के से दबाएं।
- केसर कलाकंद को पूरी तरह से ठंडा होने दें। अब इसे सेट करने के लिए 3 से 4 घंटे के लिए रेफ्रिजरेट करें।
- कलाकंद सेट होने के बाद, कट के निशान बनाएं और प्रत्येक टुकड़े को धीरे से निकाले।
- केसर कलाकंद परोसने के लिए तैयार है।
ध्यान दें:
- केसर कलाकंद कि शेल्फ लाइफ नहीं होती है इसलिए रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें और एक सप्ताह के भीतर इसे खत्म करें।




woow yummy my favorite
Glad to know that kesar kalakand is your favorite , recipe is also very simple and easy so please try to make .
You do make the recipe look so simple! I would like to try this soon!
Glad to know you liked this recipe .