आप इस रेसिपी को नीचे हिंदी में भी पढ़ सकते हैं
This vrat wali aloo ki sabzi is made as a side dish on any fasting day like ekadashi, Janamashtami, Shivratri or Navratri. The recipe of this farali sabzi is very easy and is made with minimal ingredients. This curry is lightly spiced and seasoned with black pepper powder and sendha namak (rock salt). Fresh coriander leaves add a mild flavour and lime juice is used to enhance the taste.
This vrat wali aloo ki sabzi is relished with pakodis, parathas, puris or chillas made with kootu, singhara or rajgira ka aata.
Ingredients (for 2 to 3 servings)
- 6 to 7 medium Boiled aloo
- 1tbsp ghee
- 1 / 4 tsp cumin seeds
- 2 Green chilies
- 1 / 2 tsp Pepper powder
- 1tbsp Lime juice
- 200 250 ml Water
- 2tbsp Coriander leaves
- Rock salt (sendha namak) according to taste.

Preparation:
- Break boiled aloo into small pieces with fingers and mash one aloo, this will give thickness to the gravy.
- Finely chop green chilies and coriander leaves.
Method:
- Heat ghee in a pan and add jeera. When it sizzles, add green chilies and sauté it. Now add potatoes and 200 ml water (if necessary add some more water and adjust the consistency as required)
- Add rock salt (sendha namak) and black pepper powder. When the curry starts to boil, lower the flame and let it simmer for 2 minutes. Switch off the flame.
- Add lime juice and some chopped coriander leaves and mix in well. Now transfer the curry to a serving bowl and garnish with more coriander leaves.
Relish this delicious aloo ki sabzi with kuttu ki pakodi, vrat wale paratha and puri or vrat wale chawal.

व्रत वाली आलू की सब्जी
यह व्रत वाली आलू की सब्जी किसी भी व्रत के दिन एकादशी, जन्माष्टमी, शिवरात्रि या नवरात्रि मे साइड डिश के रूप में बनाई जा सकती है। इस फलहारी सब्ज़ी की रेसिपी बहुत आसान है और बहुत कम से कम सामग्री के साथ बनाई जाती है। यह सब्जी बहुत हल्के मसाले जेसे काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक के साथ बनाई जाती है। ताजा धनिया की पत्तियों और नीबूं का रस स्वाद बढ़ाने के लिए डाले जाते है।
यह व्रत वाली आलू की सब्जी को किसी भी व्रत मैं फलहारी पकौड़ी,(pakodis,) परांठे, पूरियों या चीले के साथ बनाई जा सकती है, जिसे कूटू, सिंघारा या राजगिरा के आटे से बनाया जाता है।
सामग्री (2 से 3 सर्विंग के लिए)
- 6 से 7 मध्यम उबले हुए आलू
- 1 tbsp देसी घी
- 1 / 4 tsp जीरा
- 2 हरी मिर्च
- 1 / 2 tsp काली मिर्च पाउडर
- 1 tbsp नींबू का रस
- 200 to 250 ml पानी
- 2 tbsp धनिया पत्ती
- स्वाद के अनुसार सेंधा नमक
तैयारी:
- उबले हुए आलू को उंगलियों से छोटे टुकड़ों में तोड़ें और एक आलू को मैश करें, इससे ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी।
- हरी मिर्च और धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
बनाने का तरीका:
- कढ़ाई में देसी घी गरम करें और जीरा डालें। जब यह तडकने लग जाए तो इसमें हरी मिर्च डालकर भूनें। अब आलू और 200 मिलीलीटर पानी डालें (यदि आवश्यक हो तो थोड़ा और पानी डालें)
- सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। जब सब्जी में उबाल आने लगे तो आंच को कम कर दें और 2 मिनट तक उबलने दें। आंच बंद कर दें।
- नीबू का रस और कुछ कटा हुआ धनिया पत्ते डाले और अच्छी तरह से मिलाएं। अब सब्जी को एक सर्विंग बाउल में ट्रांसफर करें और धनिया पत्ती से गार्निश करें।
- इस स्वादिष्ट आलू की सब्जी को पकोड़ी, पराठे, पूरी या व्रत वाले चावल के साथ परोसे।


[…] crisp pakodis piping hot with vrat wali aalo ki sabzi and […]